Breaking News

मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा : मजबूती से चल रही सरकार, 17 सीटों पर दावेदारी बरकरार

पटना: बिहार के संसदीय कार्य मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आपसी सामंजस्य के साथ मजबूती से चल रही है। इसमें कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री से मिलना स्वाभाविक बात है। गठबंधन में दलों का आपस में मिलना-जुलना चलता रहता है।

इसके साथ ही मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जहां तक सीट शेयरिंग की बात है, गठबंधन के सभी घटक दल की अपनी मांग होती हैं, उसे आपस में बैठकर तय करना होता है। एनडीए में भी तो अभी उनके घटक दलों की स्थिति साफ नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि ऐसी बातें चलाकर भ्रम की स्थिति पैदा की जाती है। यह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में न कोई अलगाव है, न दुराव है, न कोई विवाद है और न ही तकरार है। सरकार मजबूती से अपना काम कर रही है। इसके साथ ही विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन आरजेडी से है। कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन आरजेडी से है।नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में 17 सीटों पर अपनी दावेदारी बरकरार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.