Breaking News

ठंड से आज भी नहीं मिलेगी राहत… शीतलहर को लेकर अलर्ट

पटना: बिहार में पटना सहित 12 जिले गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहे। पटना सहित 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, बांका व मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 19 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस व अन्य जिलों में बहुत घने कोहरे के साथ भीषण शीत दिवस की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.