Breaking News

नये साल में बिहार कैडर के 8 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन,देखें लिस्ट

पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के बिहार कैडर के 8 अधिकारियों को नये साल में तोहफा मिला है.नीतीश सरकार ने इन सभी 8 अधिकारियों को 1 जनवरी से प्रमोशन दिया है.ये सभी 8 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी है और अभी अनुमंडल पदाधिकारी के रूप मे अलग-अलग जिलों में तैनात हैं.अब इन्हें वरीय कलमान यानी संयुक्त सचिव स्तर,वेतनमान लेवल 11 में प्रोन्नति दी गयी है.अब इन्हें 67700-2.08700 का वेतनमान मिलेगा.

जिन अधिकारियों को नये साल में प्रमोशन मिला है.उनमें मोतिहारी सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम,बिहारीशरीफ एसडीओ अभिषेक पलसिया,बगहा एसडीओ अनुपमा सिंह,दरभंगा एसडीओ चन्द्रिमा अत्री,दानापुर एसडीओ प्रदीप सिंह,सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक,पटना सदर एसडीओ श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर और पटना सिटी की एसडीओ गुंजन सिंह हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.