Surya Puja: रविवार को सूर्य का दिन कहा जाता है. इस दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है. वहीं आयुर्वेद में सूर्य देव को वैद्य कहा जाता है. यानी वह एक चिकित्सक भी हैं. वह अपने प्रकाश से विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाते हैं. ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब कोढ़ रोग से ग्रस्त थे. बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने साम्ब को कोढ़ रोग से निजात दिलाने के लिए सूर्य देव की पूजा करने की सलाह दी थी. भगवान सूर्य की भक्ति करने से त्वचा संबंधी रोगों से उसे छुटकारा मिला. साम्ब ने भी सूर्यदेव की कठिन भक्ति कर उन्हें प्रसन्न किया. उस समय भगवान सूर्यदेव की कृपा से साम्ब को कोढ़ रोग से छुटकारा मिला. एक अन्य मान्यता में कहा जाता है कि महाभारत काल में अंग नरेश कर्ण रोजाना सूर्य देव की पूजा करते थे. अगर आप भी सूर्य देव को खुश करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन ये उपाय जरूर करें.
1. भगवान भास्कर को खुश करने के लिए रविवार के दिन पवित्र जल में लाल रंग के पुष्प, कुमकुम और रोली मिलाकर सू्र्य देव को अर्घ्य दें. इस उपाय को करने से सूर्यदेव जल्द खुश होते हैं.
2. धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी कष्ट समाप्त होते हैं.
3. राहु, केतु और शनि की बाधा खत्म करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से राहु-केतु की बाधाखत्म होती है.
4. ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, वह जल का अर्घ्य देने के बाद आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में आए संकट से यथाशीघ्र मुक्ति मिलती है
5. यदि आप कारोबार और तरक्की में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो रविवार के दिन नदी में काले तिल, गुड़ और चावल प्रवाहित करें.
6. यदि किस्मत के बंद द्वार खोलना चाहते हैं तो गरीब और ब्राह्मणों को रविवार के दिन खाने के लिए अर्थ का दान अवश्य करें. आप चाहे तो बेसहारा लोगों को कपड़े दान दे सकते हैं.




Leave a Reply