Breaking News

सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने मुवावजा मांग रहे मृतक के परिजनों को मारा थ’प्पड़

भागलपुर: जिले में शनिवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक का है. जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने अधेड़ को रौंद दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगाें ने ट्रक को घेर लिया और खलासी को पकड़ लिया. वहीं घटना से आक्रोशित लोगाें ने सड़क जाम कर दिया. जदयू के विधायक भी मौके पर पहुंचे. लोगों ने टायर जलाकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक की पहचान परबत्ता निवासी मनोज कुमार मंडल (45 वर्ष) के रूप में की गयी है.

शव उठाने का विरोध कर रहे मृतक के परिजन को जदयू विधायक गोपाल मंडल ने थप्पड़ जड़ दिया. भागलपुर के जीरो माइल चौक पर शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब की यह घटना है. बता दें कि गंगा पार नवगछिया की ओर से साइकिल पर केले लादकर उसे बेचने के लिए रोज किसान आते हैं. शनिवार को जब जीरो माइल चौक के पास से मनोज कुमार मंडल साइकिल में केला लादकर गुजर रहे थे तो अचानक एक तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने उसे कुचल दिया. किसान की मौत मौके पर ही हो गयी

वहीं लोगों ने जब घटना को देखा तो फौरन ट्रक को घेर लिया. ट्रक की स्टेयरिंग खलासी के हाथों में थी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं गुस्साए लोगों ने सबौर-भागलपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. लोगों ने टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मुआवजे की मांग की.

बता दें कि इस दौरान गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भीड़ के बीच पहुंचकर मृतक के परिजनों को जाम हटाने के लिए कहा. मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे. इस बीच मृतक किसान के एक परिजन से जदयू विधायक उलझ गए और आवेश में आकर उसे एक थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस पदाधिकारियों के सामने ही जदयू विधायक ने मृतक के परिजन को थप्पड़ जड़ दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.