बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा जरूर की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध दोष है तो उसे भी इस दिन कई उपायों से दूर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन कैसे करें भगवान गणेश की पूजा और उपाय-
बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस दिन किसी जरुरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है.
भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है. ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें. इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं. इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है.




Leave a Reply