Breaking NewsNationalSTATE

बड़ी राहत की खबर : कोरोना पर जीत की बढ़ी स्पीड, 24 घंटों में 418 लोगों ने कोरोना को दी मात…

कोरोना ने पूरे विश्व में त्राहि’माम मचा रखा है। कोरोना से बचाव को लेकर देश में भी 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। इसी बीच कोरोना को लेकर देश के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इसे मा’त देने वाले लोगों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल ठीक होने वालों की दर 17.48 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में 418 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। अब तक कुल 3,259 लोग कोरोना से बाहर आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब कोरोना के केसों के दोगुने होने की रफ्तार भी कम हो रही है। अब ऐसे जिलों की संख्या 61 हो गई है, जहां पिछले 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है। कई जिले ऐसे भी हैं जहां केस डबल होने की अवधि काफी ज्यादा है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि नए केस आने के मामले में कब तक स्थिरता आएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 31 मार्च को कोरोना के मरीजों की संख्या 1397 थी और 123 लोग ठीक हो चुके थे। 7 अप्रैल को कुल केस 4789 थे और 352 इसे मात दे चुके थे। इसी तरह 16 अप्रैल को कोरोना पेशंट्स की संख्या 12,759 थी तो 1514 लोग इसकी पकड़ से बाहर निकल चुके थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.