नई दिल्ली. बाजार हो गया मॉल, घर हो या दुकान. इस समय आप जिधर भी जाते हैं, क्रिसमस की जगमग दिखनी शुरू हो गई है. 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाएगा. यह त्योहार सिर्फ खुशी मनाने का ही मौका नहीं देता, बल्कि पैसे बनाने का भी बड़ा अवसर दिलाता है. अगर आप हफ्तेभर के लिए भी क्रिसमस से जुड़ा बिजनसे कर लें तो कई महीने के खर्च जितना पैसा छाप डालेंगे.
दरअसल, क्रिसमस पर घर-स्कूलों के साथ दुकान, मॉल और बाजार में भी लोग क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) सजाते हैं. आज 19 तारीख हो चुकी है और बाजार में क्रिसमस ट्री की मांग जोर पकड़ रही है. अगर इस समय आप सिर्फ क्रिसमस ट्री बनाने का ही काम शुरू करें तो आसानी से हफ्तेभर में लाख रुपये से ज्यादा छाप डालेंगे.
क्रिसमस ट्री बनाने का काम
क्रिसमस ट्री की सजावट के बिना यह त्योहार अधूरा ही लगता है. यही कारण है कि इस समय बाजार में इसकी जोरदार डिमांड दिख रही है. आप इस पेड़ की खेती करके भी मोट रकम कमा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए लंबी प्लानिंग चाहिए क्योंकि पेड़ तैयार होने में 1 से 2 साल का समय लग जाता है. ऐसे में आप पहाड़ी इलाकों से क्रिसमट ट्री लाकर उसे बाजार में मोटे मुनाफे पर बेच सकते हैं.
दरअसल, क्रिसमस ट्री कोई पौधा नहीं है बल्कि तिकोने और शंकु के आकार वाले पौधों को ही क्रिसमस ट्री बनाया जाता है. पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाले देवदार, चीड़, डगलस फर और पाइन जैसे पेड़ों का इस्तेमाल ही क्रिसमस ट्री बनाने में किया जा रहा है. हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में इसकी बंपर खेती होती है. आप चाहें तो वहां से सस्ती कीमत पर लाकर दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में इसे मोटे दाम पर बेच सकते हैं.
कितने में बिक रहा क्रिसमस ट्री
बाजार में क्रिसमस ट्री को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से बेचा जा सकता है. सीजन में डिमांड बढ़ने पर 500 से 1000 रुपये तो छोटे से पौधे के मिल जाते हैं. अगर 5 फीट या उससे ज्यादा बड़ा है तो एक ही पेड़ के आपको 10 हजार रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि हफ्तेभर में आप इस पेड़ का बिजनेस करके लाखों रुपये का प्रॉफिट कमा सकते हैं.





Leave a Reply