Breaking News

केसर के फूल खिले, सूबे में पहली बार गया में 12-13 डिग्री तापमान पर भी खिले केसर के फूल

गया में पहली बार केसर के फूल खिले हैं। बिहार में इस पहली प्रायोगिक खेती की पहल किसान आशीष कुमार सिंह ने गया के टिकारी प्रखंड के गुलरिया चक गांव में की है। उन्होंने केसर के 300 कंद लगाए हैं, जिनसे अब पत्ते और फूल निकलने शुरू हुए हैं। उन्होंने बताया, केसर के फूल निकलने के लिए 12 से 19 डिग्री के आसपास तापमान आदर्श है, जो गया में उपलब्ध है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.