BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश का आदेश, शहरी इलाकों में भी राशनकार्ड विहीन परिवारों को मिले 1-1 हजार रुपये…

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी राशन कार्ड विहीन लोगों को 1 हजार रुपये की सहायता राशि दी जायेगी। यह एलान सीएम नीतीश कुमार ने किया है। इसके सीएम ने अधिकारियों को सर्वे कराकर जल्द से जल्द ऐसे परिवारों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। 

सीएम नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव समेत राज्य के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना समेत मामले को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने राज्य में कोरोना के हालात, राहत कार्य समेत कई अन्य मुख्य मामलों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में राशन कार्डधारियों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। वहीं असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसल की क्षति हेतु दिये जा रहे कृषि अनुदान की जानकारी दी।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी राशन कार्ड विहीन परिवारों को 1000 रुपये की राशि दी जाये। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों, अनुमंडालाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया जाये कि जीविका के माध्यम से सभी राशन कार्ड विहीन परिवारों को चिंहित किया जाये। उसके बाद जांच कर सभी को राशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी स्पष्ट कर दिया जाये कि शहरी क्षेत्र के राशनकार्ड विहीन परिवारो को भी 1000 रुपये की मदद की जायेगी। इसके लिए सर्वे कराकर राशनकार्ड विहीन परिवारो को चिंहित करने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाय।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.