जिले के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते एक पखवाड़े के दौरान 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। साथ ही तेज पछुआ हवा भी चल रही है। इस कारण दिन में धूप में भी तपिश में कमी महसूस की जा रही है। वहीं शाम ढ़लते ही कनकनी हाड़ कंपाने लगती है। जिले में बीते एक पखवाड़े के दौरान अधिकतम तापमान 32 से लुढ़क कर 22 और न्यूनतम 23 डिग्री से लुढ़क कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अस्पतालों में सर्दी-खांसी, कोल्ड डायरिया, बुखार के मरीजों में काफी वृद्धि देखी जा रही है।




Leave a Reply