Breaking News

17 दिसंबर को विवाह पंचमी पर पटना-सीतामढ़ी में विशेष तैयारी

17 दिसंबर को विवाह पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीराम की बारात निकलेगी। इसे लेकर पटना के महावीर मंदिर में भी विशेष तैयारी की जा रही है। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भगवान राम का माता सीता से विवाह अघन महीने के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हुआ था। इसलिए इसका बहुत महत्व है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.