Breaking News

‘तेलंगाना के सीएम की बिहार में एंट्री होगी बंद’

गया तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के डीएनए के बयान से भाजपा आक्रोश में है। जिला भाजपा ने वजीरगंज विधायक के नेतृत्व में टावर चौक पर रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका। इस मौके पर जमकर प्रदर्शनकारियों ने रेवंत रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रेवंत रेड्डी देश को बांटना चाहते हैं। वे देश में द्वेष पैदा करना चाहते है। यह गलत है। उनकी इस हरकत से पूरे उत्तर भारत के लोगों में रोष है। हिंदी पट्टी के लोगों के प्रति दुर्भावना रखना गलत है। सभी भारतीय इस देश के संतान हैं। ऐसे सीएम को बिहार की धरती पर भविष्य में कदम नहीं रखने दिया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.