ARARIABIHARBreaking NewsCRIMESTATE

सड़क पर सिपाही की बे’इज्जती पर बु’री तरह भ’ड़की राबड़ी देवी, बोली- अधिकारियों को माफ़ी मांगनी चाहिए

बिहार के अररिया में अपमानित पुलिसकर्मी को लेकर बिहार की सियासत गर’माती जा रही है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस घ’टना से भड़’क गयी हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हाबी है. जिस अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार किया है उसको माफी मांगनी चाहिए.

राबड़ी देवी ने इसको लेकर कहा कि ऐसे अ’हंकारी अधिकारी को सार्वजनिक रूप से इस सम्मानित बुजुर्ग चौकीदार से माफ़ी मांगनी चाहिए अन्यथा सीएम नीतीश कुमार को उसे सेवा से ब’र्खास्त करें. बिहार में अफ़सरशाही बेलगाम है, जनप्रतिनिधियों की कोई अधिकारी नहीं सुनता क्योंकि मुख्यमंत्री जी सीधे उन्हें प्रश्रय देते है.

बता दें कि अररिया में पुलिस में चौकीदार के पद पर पदस्थापित गणेश तात्मा ने लॉकडाउन के दौरान कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार की गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो इस पर वो आग बबूला हो गए.

चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारी भी मनोज कुमार के समर्थन में उतर गए और चौकीदार की जमकर क्लास ली. मनोज कुमार के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने चौकीदार को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया और फिर मनोज कुमार से माफी भी मंगवाई. वीडियो में मनोज कुमार ने भी चौकीदार को डांटते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की वजह से वह जल्दी में हैं वरना उन्हें रोकने के बदले चौकीदार को जेल भिजवा देते.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.