Breaking News

BO पर ‘Animal’ का धुआं धंसकाने आ रही धंसू फिल्म, दांव पर लगी है 2 स्टार्स और 1 सुपरस्टार की इज्जत

मुंबई. रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने 5 दिनों में ही 425 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म की कमाई सोमवार को भी धीमी नहीं पड़ी. डायरेक्टर संजय रेड्डी वांगा की ये फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से 1 साबित हुई है.

इससे पहले संदीप रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह भी सुपरहिट रही थी. अब एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धुआं उड़ाया है. फिल्म ने 5वें दिन 38 करोड़ रुपयों की कमाई कर खूब झंडे गाढ़े हैं. इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फिल्म के हीरो और अल्फा मेल को लेकर काफी आलोचना भी की है.

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है एनिमल फिल्म का जलवा

इसके बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. अब दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म को जल्द ही टक्कर मिलने वाली है. एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का धुआं धंसकाने शाहरुख खान (Shahrukh khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) रिलीज होने वाली है.

शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं. शाहरुख खान साल 2023 में बॉलीवुड के पुराने दिन लाने में सफल रहे हैं. शाहरुख खान ने बैक टू बैक 2 सुपरहिट फिल्में दी हैं. अब इस साल रिलीज होने वाली शाहरुख खान की ये 3 फिल्म है.

इस साल शाहरुख खान की लग सकती है सुपरहिट की हैट्रिक

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के अब तक का अजेय रथ भी दांव पर लगा है. शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में विकी कौशल और तापसी पन्नू भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी एक बड़े बजट की फिल्म है. 21 दिसंबर को इस फिल्म के कलेक्शन का अंदाजा लग जाएगा.

अब देखना होगा कि क्या डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी करियर की पारी बिना फ्लॉप दिए नाबाद रख सकते हैं. हालांकि फिल्म डंकी को साउथ सुपरस्टार ‘प्रभास’ (Prabhas) की ‘सालार’ (Salaar: Part 1 – Ceasefire) से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. ये फिल्म भी 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के रिलीज होने से डंकी की कमाई पर असर भी देखने को मिल सकता है. अब क्या होता है ये तो वक्त बताएगा, लेकिन शाहरुख खान को इस साल हिट फिल्मों की हैट्रिक का बेसब्री से इंतजार है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.