भगवान केदारनाथ धाम के कपाट पूर्व में घोषित तिथि पर ही खोले जाएंगे। ऊखीमठ में पंचगाई समिति और आचार्य बेदपाठियों की मौजूदगी में केदारनाथ रावल की देखरेख में पूर्व के फैसले को यथावत रखने का फैसला लिया गया। 29 अप्रैल को नियत तिथि पर सुबह 6.10 बजे को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मंगलवार को विचार मंथन बैठक में केदारनाथ रावल के दिशा निर्देशों पंचगाई समिति के प्रमुख लोगों के साथ ही आचार्य और बेदपाठियों ने विचार परामर्श किया।
इस मौके पर बीकेटीसी के पूर्व सीईओ की देखरेख में कपाट खुलने की तिथि पर संसय खत्म करते हुए पूर्व में निर्धारित तिथि पर ही कपाट खोलने का फैसला लिया गया। बताया गया कि बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। 29 अप्रैल सुबह 6:10 पर ही केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। ऊखीमठ में भैरवनाथ की पूजा 25 अप्रैल को होगी जबकि 26 अप्रैल को डोली धाम रवाना होगी। बताते चलें कि कोरोना महामारी संकट के साथ ही केदारनाथ रावल का क्वारेंटाइन समय देखते हुए केदारनाथ मंदिर की तिथि में बदलाव की चर्चा की जा रही थी।



Leave a Reply