हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. बहुत से लोग सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं और उपवास भी करते हैं. ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन किन उपायों से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं.
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करता है, भगवान शिव उससे प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मनोकामना पूरी करते हैं. इसके अलावा, जो लोग सोमवार का व्रत रखते हैं उनके जीवन से दुख, सेहत संबंधित परेशानियां और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं.
सोमवार के उपाय
सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान और पूजा पाठ करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. सोमवार के दिन सुबह शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और साथ ही साथ ‘ऊँ नम: शिवाय:’ का जाप करते रहें. इसके अलावा, सोमवार के दिन पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत (चावल) का इस्तेमाल करना चाहिए. पूजा में पीले चंदन का इस्तेमाल करें. जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है या विवाह में किसी तरह की समस्या आ रही है तो उन्हें सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा और उनका अभिषेक करना चाहिए.




Leave a Reply