Breaking News

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार

पटना: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हुई है। ऐसे में सीएम अपनी तबीयत में सुधार के बाद क बार फिर से जनता दरबार  शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य के आम आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए नीतीश कुमार लोगों के बीच उपलब्ध होंगे। सोमवार यानी 4 दिसंबर को नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। 

दरअसल, कैबिनेट विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर पत्र भेजकर सभी जिलाधिकारियों को जानकारी दी है। इसके साथ ही इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। अधिसूचना और डीएम को भेजे गये पत्र के मुताबिक 4 दिसंबर को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन महीने के पहले सोमवार के लिए निर्धारित विभागों और विषयों से संबंधित मामले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर इन विभागों से जुड़ी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 

मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव के समय बीमार हो गए थे। उसके बाद यह आयोजन स्थगित था। स्वस्थ होकर नीतीश कुमार फिर से जनता दरबार में शामिल होकर लोगों की फेस टु फेस समस्या सुनते हैं और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समाधान करवाते हैं।  ऐसे में अब सोमवार को एक बार फिर सीएम लोगों की समस्या को सुनते हुए नजर आएंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.