Breaking News

सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड होगा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी ने सब इंस्पेक्टर 1,275 पदों पर वैकेंसी निकली थी। परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को किया जाना है। वहीं, आज से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन वेबसाइट डाउन होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थी को काफी परेशानी हो रही है। अभ्यर्थी राहुल कुमार का कहना है कि वह सुबह 6:00 बजे से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन साइट डाउन होने की वजह से उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.