पूर्णिया में हवा जहरीली होती जा रही है। शहर का एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल पिछले एक सप्ताह से काफी बढा हुआ है। जिसे लेकर शहरवासी टेंशन में है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण जिले का एक्यूआई लेवल इस सप्ताह 400 को लांघकर सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया। जबकि आज सुबह ही शहर का एक्यूआई लेवल 343 पर पहुंच गया है। वहीं शहर के बढ़ते एक्यूआई लेवल पर नगर आयुक्त का कहना है कि वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने को लेकर एहतियातन कंस्ट्रक्शन साइट पर लगातार पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। इसमें सुधार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हर तरह के प्रयास जारी है।




Leave a Reply