Breaking NewsNational

Breaking: 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाने के मूड में नहीं है केंद्र, तैयार किया एक्जिट प्लान! जानें…

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. कोरोना के प्रसार को रोकने को लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक कर दिया है. सोमवार से कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट भी दी जा रही है. इन सबके सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्र 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है. वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान भी तैयार कर लिया गया है.

मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, 3 मई के बाद लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा और कुछ शर्तों के साथ और रियायतें मिलेंगी. हालांकि, रेड और ऑरेंज जोन वाले इलाकों को फिलहाल ये छूट नहीं मिलेगी. कोरोना के मामले कम होने के साथ-साथ छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा.

ये है लॉकडाउन का एक्जिट प्लान:-

>>3 मई के बाद भी ट्रेन, प्लेन से आवागमन फिलहाल मु’श्किल है. इसपर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.
>>ग्रीन जोन वाले इलाकों में सिर्फ शहर के भीतर ही आवागमन की मंजूरी मिलेगी.
>>सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा होगा. इसे लंबे वक्त तक अनिवार्य रखा जा सकता है.

>> घर से निकलने की छूट मिल सकती है, पर मास्क पहनना होगा और एक-दूसरे से दूरी का ख्याल रखना होगा.

>>दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए काम करने की इजाजत मिल सकती है.
>>किसी जगह भीड़ के इकट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.