Breaking News

तीन दिवसीय राजकीय विद्यापति महोत्सव का आज होगा शुभारंभ

महाकवि विद्यापति जी की समाधि भूमि देव नगरी विद्यापतिधाम में 25-27 नवम्बर तक आयोजित होने वाला तीन दिवसीय 11वां राजकीय विद्यापति महोत्सव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार शाम कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। बिहार सरकार के कला संस्कृति एंव युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव, जितेंद्र कुमार राय, आलोक कुमार मेहता, अशोक चौधरी, राज्यसभा के सांसद राम नाथ ठाकुर, एमपी प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैशर, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, जिला परिषद अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.