BIHARBreaking NewsBUXARSTATE

श’र्मनाक: बक्सर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी ध’ज्जियां, बैंकों के बाहर लगने लगी लंबी कतार, देखें…

कोरोना वैश्विक आ’पदा से भारत के साथ विश्व का कई देश जू’झ रहा है. इस वैश्विक महामा’री से देशवासियों को बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात कही है. साथ ही लोगों की सहायता राशि दी है. ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके. लेकिन पैसे निकालने की होड़ में लोग साशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना भूल गए हैं.

सरकारी सहायता राशि निकालने के लिए लोग भीड़ लगा रहे हैं. बैंकों के सामने लंबी-लंबी लाइन लग रही है. दरअसल एक अ’फवाह फैला गई कि जो लोग सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि नहीं निकालेंगे, सरकार उसे वापस ले लेगी. तभी से बैंकों में ज्यादा भीड़ जुटने लगी है.

इस मामले को लेकर बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण 200 से अधिक दूसरे जिला का सुरक्षाकर्मियों बक्सर जिला में फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी जवानों को बक्सर में ही योगदान कराकर बैंकों में तैनात किया गया है. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को रूल्स को फॉलो कराने का भी निर्देश दिया गया है. ताकि लॉकडाउन के दौरान शहरों में सन्नाटा देखकर अप’राधी किसी आ’पराधिक घट’नाओं को अंजाम नहीं दे सके.
बैंकों में उड़ रहे सोशल डिस्टेंसिंग की ध’ज्जियां को लेकर जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि बेवजह लोग बैंकों में पहुंचकर अपना अकाउंट चेक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि न तो लोग पैसा निकाल रहे हैं और न ही उनको बैंक में कोई काम है.

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.