मुजफ्फरपुर में एक एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा रहस्मय तरीके से लापता हो गई। वो बीते 12 दिसंबर को स्थान क्षेत्र क्षेत्र स्थित अपने घर से कॉलेज जाने के लिए सुबह 8 बजे निकली थी। लेकिन शाम 4 बजे तक वो घर वापस नही गई। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन अबतक अपहृत लड़की की बरामदगी नही हुई है। जिसको लेकर अब जिला पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस ने इस्तीहार जारी किया है। जिसके अनुसार अपहृत एमबीए छात्रा यशी सिंह के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी देने वाले व्यक्ति विशेष को 50 हजार रुपया की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply