Breaking News

मिथिला पेंटिंग से सजा छठ घाट, नगर परिषद के 17 घाटों पर चल रही पूजा की तैयारी

जहानाबाद नहाए खाए के साथ छठ शुरू हो गया। प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है। नगर परिषद छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजा रहा है। संगम घाट को मिथिला पेंटिंग से आकर्षक बनाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि छठ घाटों को आकर्षित और सुंदर बनाया जा रहा है। छठ व्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो ध्यान में रखते हुए सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 17 घाट हैं। सभी जगहों पर कार्य जोरों पर चल रहा है। रोशनी से लेकर सड़क निर्माण और नदी में साफ पानी की व्यवस्था की जा रही है। गंदे पानी को नदी से निकालकर बाहर किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.