धनबाद : उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आ’पदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से डीआरएम आफिस धनबाद को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महामा’री घोषित किया गया है. 18 अप्रैल 2020 को धनबाद में कोविड-19 से संक्रमित एक और व्यक्ति पाया गया है.
संक्रमित व्यक्ति रेल विभाग का कर्मी है और विगत दिनों प्रमंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में कार्यरत थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के फैलाव से बचाव एवं स्वास्थ्य ढांचा को बनाए रखने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) की उप धारा (III), (V) एवं (XI) में प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रमंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है.



Comment here