Breaking News

MUZ : संत जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Muzaffarpur – 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पनापुर बंगरा, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष में दीपावली से पूर्ण धनतेरस के दिन ‘रंगोली प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें STd V से std. X की छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओ के चार ग्रुप थे। प्रत्येक ग्रुप के नाम क्रमशः इस प्रकार थे– ब्राह्मी, शारदा, सरस्वती व लक्ष्मी। प्रत्येक ग्रुप की छात्राओं ने काफी सुंदर एवम आकर्षक रंगोली बनाई।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने रंगोलियों की काफी प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने कहा  कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ होती रहनी चाहिए ताकि इससे अपने देश की परंपराएँ एवं संस्कृति सदैव बनी रहे।

प्राचार्य सुबोध कुमार ने रंगोलियों की खूब सराहना की, उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। हमें अपनी ज़िंदगी में हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे कि प्रकाश केवल घर-द्वार तक ही सीमित न रहे बल्कि उस प्रकाश से सारा जग प्रकाशित हो। उन्होंने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की सलाह दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सरस्वती ग्रुप व द्वितीय विजेता शारदा ग्रुप रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्र छात्राओं के बीच मिठाइयां बांट कर दिवाली की शुभकामनाएँ दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.