Breaking NewsEntertainment

सचिन तेंदुलकर ने कैंची से खुद कतर लिए अपने बाल, देखिए अब कैसे लग रहे हैं…

कोरोना संक्रमण की वजह से इस वक्त पूरे भारत में लॉकडाउन घोषित किया गया है। 3 मई तक लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है और सिर्फ जरूरत के सामान की दुकानों को ही खुला रखने का आदेश है। पार्लर और सैलून तक बंद है और इसी वजह से दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने बाल खुद ही काटने पड़े।

सचिन ने रविवार को अपने बालों को कैंची उठाकर खुद ही छोटे कर लिए। बाथरूम में भारतीय धुरंधर ने अपने बढ़े हुए बालों को छोटा किया और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सचिन ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दो तस्वीर बाल को काटने के समय की है जबकि दो बाल को काटने के बाद की तस्वीर है।

तस्वीर को पोस्ट करते हुए सचिन ने लिखा, “स्क्वायर कट खेलने से लेकर अब अपने हेयर के कट तक हमेशा ही अलग अलग चीजों को करने में मजा आता है। मेरा नया हेयर कट कैसा लग रहा है।”

सचिन ने यह सवाल अपने दो हेयर स्टाइलिस्ट से किया है। पोस्ट को लिखने के साथ ही उन्होंने दोनों को टैग भी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.