Breaking NewsCelebritiesEntertainment

शाहरुख खान बोले – जनसंख्‍या बढ़ाने के अलावा तीन बच्‍चों के साथ रहना फायदेमंद है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन हों या फिर उनसे जुड़े इंडस्ट्री के लोग, हर कोई शाहरुख की एक्टिंग के साथ ही उनकी हाजिरजवाबी का भी दीवाना है. शाहरुख चाहे क‍िसी इंटरव्‍यू में हों या फिर क‍िसी सोशल मीडिया चैट सेशन पर, उनका दिलचस्‍प अंदाज हमेशा ही द‍िल जीत लेता है. सोमवार को घर बैठे-बैठे शाहरुख खान ने अचानक सोचा क‍ि चलो अपने फैंस से बात करते हैं और फिर क्‍या था, लोगों ने #AskSRK के हैशटैग के साथ सवालों की झड़ी लगा दी. अपने जवाबों में शाहरुख का मजेदार अंदाज एक बार फिर देखने को मिला.

इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और हर कोई घर में है. ऐसे में एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि वह घर में बैठकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं. इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘जनसंख्‍या में बढ़ोतरी के अलावा तीन बच्‍चों का घर पर होना बहुत मजेदार होता है. मेरे पास तो सभी शेप और साइज के हैं. तो मेरा पूरा दिन उनके साथ समय बिताने में ही चला जाता है और बचा हुआ समय अपने बच्‍चों के खिलौने साफ करने में निकल जाता है.’ शाहरुख खान के तीन बच्‍चे हैं. बड़ा बेटा आर्यन, बेटी सुहाना और छोटा बेटा अबराम है.

इतना ही नहीं, एक फैन ने तो शाहरुख को अपने सपने की कहानी तक सुना डाली तो उसका भी किंग खान ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. फैन ने कहा, ‘मैंने कल रात सपना देखा कि गौरी मुझे मिलीं और उन्‍होंने आपके बारे में बात की और मुझसे कहा कि मैं आपसे दो बार म‍िल चुका हूं (जो मेरे सपने के हिसाब से सही है) मैं बहुत खुश था और उनसे कहा कि आपसे फिर मिलना चाहता हूं. आई लव यू सर और उन्‍हें (गौरी) मैं बहुत पसंद आई तो उन्‍हें मेरी तरफ से हाय कहिएगा.’ इसके जवाब में शाहरुख खान बोले, ‘वो आज रात जब मेरे सपने में आएगी तो मैं उन्‍हें तुम्‍हारा हाय कह दूंगा.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.