Breaking News

कोई नहीं है टक्कर में… भारत ने वर्ल्ड कप के सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव

नई दिल्ली. भारत का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup) में अजेय अभियान जारी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड (IND vs ENG) को 100 रन से हराकर मौजूदा वर्ल्ड कप में जीत का ‘सिक्सर’ लगाया. रोहित शर्मा एंड कंपनी लगातार 6 जीत के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में  तकरीबन प्रवेश कर गई है. टीम इंडिया अंतिम 4 का टिकट कटाने वाली पहली टीम बन गई है. मेजबान भारत ने अभी तक खेले अपने सभी छह मैचों में जीत दर्ज कर विपक्षी टीमों को वॉर्निंग दे दी है. टीम इंडिया के अलावा इस टूर्नामेंट में बाकी 9 टीमें कम से कम अपना एक मैच गंवा चुकी हैं. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में नंबर वन की कुर्सी हथिया ली है. भारत ने साउथ अफ्रीका को नंबर वन से धकेलकर टॉप पर वापसी की है.

भारतीय टीम के 6 मैचों में 12 अंक हो गए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका 6 मैचों 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. भारत की ओर से रखे गए 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने 27 रन बनाए वहीं डाविड मलान 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जो रूट और बेन स्टोक्स खाता भी खोल सके वहीं बेयरस्टो ने 14 रन का योगदान दिया. कप्तान बटलर 10 रन बनाकर आउट हुए.

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 वहीं कुलदीप यादव के खाते में 2 विकेट गए. जडेजा ने एक विकेट लिया. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले भारत ने 1999 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 232 रन बनाए थे, जो उसका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे छोटा स्कोर था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.