Breaking NewsEDUCATIONNational

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई असाइमेंट जमा कराने की आखिरी तारीख…

कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन है. देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने टर्म एंड एग्जाम के लिये असाइमेंट जमा कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब 31 मई तक असाइनमेंट जमा कर सकेंगे. छात्र ईमेल के जरिये अपना असाइनमेंट जमा कर सकते हैं.

इसके अलावा इग्नू टर्म एंड एग्जाम जून के लिए आखिरी तारीख की अवधि भी बढ़ा दी गई है. छात्र अब 15 मई तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. इससे पहले परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा कराने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल थी. स्‍टूडेंट्स, लेट फीस दिए बगैर 15 मई तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिये छात्रों को इग्‍नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा. इसके साथ ही इग्‍नू ने कई परीक्षाओं की तारीख में भी बदलाव किए हैं.

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण, IGNOU ने छात्रों के लिए अपने असाइनमेंट जमा करने की प्रक्र‍िया को आसान बना दिया है. इग्‍नू के पिछले निर्णय के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने असाइनमेंट को स्कैन करने के बाद, दिए गए ईमेल आईडी पर मेल करना होगा. हाथों से लिखे असाइनमेंट की स्‍कैन कॉपी क्षेत्रीय केंद्र, ईमेल के माध्‍यम से स्‍वीकर करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.