Breaking News

E-Scooters के बाजार में तहलका, 200 Km की रेंज, साथ में मिलेगी एक्‍स्ट्रा बैटरी

नई दिल्ली. तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में अब एक और बड़ा धमाका हो गया है. अब तक लोग इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज को लेकर खासे परेशान होते थे. कारण था कि ये स्कूटर रनिंग कॉस्ट में तो काफी कम थे लेकिन इनकी रेंज कम मिलती है और बार बार चार्ज करने का झंझट रहता है. लेकिन अब एक ऐसा स्कूटर बाजार में आया है जो आपको किसी बजट इलेक्ट्रिक कार जितनी रेंज देगा. ये एक बार में 200 किलोमीटर का सफर तय करेगा. खास बात ये है कि कंपनी इसके साथ एक और बैटरी भी दे रही है. इसका मतलब है डबल रेंज और दोगुनी बचत.

यहां पर हम बात कर रहे हैं कोमाकी एसई डुअल की. कोमाकी ने अपना नया स्कूटर बाजार में दो नए कलर ऑप्‍शंस में लॉन्च कर दिया है. इसको आप चारकोल ग्रे और सेकरेमेंटो ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं. स्कूटर की कीमत भी काफी वाजिब रखी गई है और ये 1.28 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध है.

मिलेगी स्मार्ट बैटरी
कंपनी ने स्कूटर में पीओ 4 स्मार्ट बैटरी का यूज किया है. ये बैटरी काफी सेफ है और फायर प्रूफ है. इसको चार्ज करने में 4 घंटे तक का समय लगाता है. स्कूटर में आपको 3 हजार वॉट की हब मोटर भी मिलती है. साथ ही इसे बिल्कुल अलग स्टाइल देने के लिए एलईडी डीआरएल लाइट्स भी दी गई हैं. इसकी डुअल बैटरी के साथ राइडर्स को 200 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. कंपनी के इलेक्ट्रिक डिविजन डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा ने कहा कि एसई डुअल के साथ हम उपभोक्ताओं के राइडिंग एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाना चाहते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.