Breaking NewsUTTAR PRADESH

COVID-19: श’र्मनाक! संभल में डॉक्टरों के साथ ब’दसलूकी, गेस्ट हाउस मालिक ने खाली करवाए कमरे, मा’मला दर्ज…

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल जिले के मधुवन गेस्ट हाउस में रह रहे मेडिकल स्टाफ को मालिक ने बाहर निकाल दिया. कोराना संक्रमण के चलते ड्यूटी पर लगाए गए डाक्टरों को गेस्ट हाउस से निकालने पर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. डॉ. तनवीर ने बताया कि हम नौ लोग जिनमें तीन डॉक्टर एवं बाकी छह फार्मेसिस्ट व पैरा चिकित्सक स्टाफ है जो कि कोराना महामारी को रोकने के लिए सम्भल के अलग-अलग जगह जांच आदि व अस्पतालों में कार्य कर रहे हैं. संक्रमण से बचाव के लिए हमें शासन की तरफ से घर ना भेजने के चलते सम्भल के मधुवन गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था कराई गई, लेकिन रविवार को जब हम सुबह 10 बजे ड्यूटी से वापस आए तो गेस्ट हाउस मालिक ने हमसे कमरे खाली करने को कहा और हमारा सामान बाहर फिंकवाने की धमकी दी. हमने उक्त मामले की तहरीर कोतवाली सम्भल में दी है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी सम्भल सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि रविवार को डॉक्टरों ने हमें तहरीर दी की मधुवन गेस्ट हाउस के मालिक ने हमसे जबरन कमरे खाली करा लिये. उक्त मामले में तहरीर के आधार पर मधुबन गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ कोतवाली सम्भल में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

52 जिलों में 1176 लोग संक्रमित

बता दें, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी के 52 जिलों के 1176 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. प्रमुख सचिव ने बताया कि कल 3268 लोगो सैंपल की टेस्टिंग हुई. पॉजिटिव पाए गए 1176 में से 78 प्रतिशत पुरुष हैं, वहीं बाकी महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि 28 दिनों तक कोई केस न मिलने वाले जिले घोषित ग्रीन जोन घोषित होते हैं. प्रमुख सचिव ने कहा कि लखनऊ का लोकबंधु अस्पताल कोविड लेवल-2 का अस्पताल बनेगा.

इससे पहले रविवार तक थी ये स्थिति
आगरा 240, लखनऊ 165, गाजियाबाद 41, नोएडा 95, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 30, पीलीभीत 2, मुरादाबाद 57, वाराणसी 11, शामली 26, जौनपुर 5, बागपत 15, मेरठ 74, बरेली 6, बुलंदशहर 15, बस्ती 19, हापुड़ 16, गाजीपुर 5, आजमगढ़ 7, फिरोजाबाद 48, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 6, सहारनपुर 72, शाहजहांपुर 1, बांदा 2, महाराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 3, रायबरेली 2, औरैया 6, बाराबंकी 1, कौशांबी 2, बिजनौर 22, सीतापुर 17, प्रयागराज 1, मथुरा 5, बदायूं 8, रामपुर में 14, मुजफ्फरनगर 5, अमरोहा 10, भदोही में 1, इटावा 3, कासगंज 3, संभल 3, उन्नाव 1, कन्नौज 5, संत कबीर नगर 1, मैनपुरी 4, गोंडा 1, मऊ 1 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यूपी में 50 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. यूपी में अब तक कोरोना से आगरा में 6, मेरठ में 3, मुरादाबाद में 2 और वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, फिरोजाबाद और बस्ती में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.