Breaking News

योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर नीतीश-राबड़ी-तेजस्‍वी व मांझी ने जताई शोक संवेदना

सीएम आदित्‍य नाथ के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट के निधन पर बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी समेत अनेक नेताओं ने संवेदना जताई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्‍होंने उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने भी शोक जताया है.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी आनंद सिंह बिष्‍ट के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्‍होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की. उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वर परिजनों को इस शोक की घड़ी में शोक सहने की शक्ति दे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता जी के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जताया शोक.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट के निधन पर दुख प्रकट किया है. मांझी ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पितृशोक पर कहा कि ईश्वर उनके शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.