Breaking News

मुजफ्फरपुर में टीआरडी मास्ट शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू, छह फीट पश्चिम होगा शिफ्ट

मुजफ्फरपुर सेक्शन पर डक यार्ड के लाइन नंबर 15, 16 और 17 के डेड एंड के पास टीआरडी मास्ट शिफ्टिंग की कवायद शुरू कर दी गई है। इंजीनियरिंग विभाग के साथ बिजली विभाग ने टीआरडी मास्ट की शिफ्टिंग को लेकर मापी की और जगह को चिह्नित किया। मालूम हो कि बीते सप्ताह इंजीनियरों और ऑपरेटिंग विभाग के पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय को सौंपी थी। बता दें कि, यूटीएस का नया काउंटर शीघ्र नए अस्थाई भवन में ट्रांसफर होना है। रेलयात्रियों को यूटीएस काउंटर तक जाने के लिए 12 फिट चौड़ी सड़क की आवश्यकता है। जिसे लेकर टीआरडी मास्ट को 6 फीट तक शिफ्ट किया जाएगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.