Breaking News

MUZ : नवदुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं नौ स्त्री रत्न

बिहार गुरु और मिशन भारती रिसर्च इनफॉरमेशन सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्य क्षेत्र में अपनी विशिष्टतम उपलब्धियों के लिए ‘नवदुर्गा शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुईं मुजफ्फरपुर की नौ स्त्री रत्न। मातृशक्ति को सम्मानित करने के पांचवें वर्ष में डॉ सुमन मेहरोत्रा, साहित्यकार , डॉ रेणु बाला, शिक्षाविद् ,अंजना प्रियदर्शिनी, चित्रकार ,इंदुबाला शर्मा, लोक गायिका, डॉ ज्योति, चिकित्सा , डॉ सोनी, शिक्षाविद्, संगीता कुमारी साह, मुजफ्फरपुर पर शोध, कुमारी निशा, खेलकूद , स्मृति सिंह, आहार विशेषज्ञ (डायटिशियन) को चुनरी, स्मृति चिन्ह और फूल प्रसाद से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत मिशन भारती और बिहार गुरु के अध्यक्ष अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने चुनरी और पुष्प प्रसाद के साथ किया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि रामदयालु सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को देवी के रूप में पूज्य माना गया है। दुर्गापूजा के पावन अवसर पर सम्मानित करने की यह गौरवशाली परंपरा संस्कृति, संस्कार, परिवार, समाज, राष्ट्र और मूल्य को समृद्धि प्रदान करेगी। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ संजय पंकज ने कहा कि पितृसत्तात्मक समाज को हर तरह से समृद्ध करने का काम मातृशक्ति ही करती है। लक्ष्मी सरस्वती और दुर्गा के रूप में हम उन्हें पूज्य मांगते हुए स्वयं को गौरवान्वित और धन्य करते हैं। मातृशक्ति के बिना संसार और स्नेह की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। यह सम्मान हमारे हृदय के उद्गार और प्रणाम के रूप में मातृशक्ति को निवेदित है। आचार्य रंजीत नारायण तिवारी के मंगलाचरण से शुरू इस सम्मान समारोह में शंभूनाथ चौबे, मुकेश त्रिपाठी, रविंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अशोक शर्मा, महंत मृत्युंजय दास, मुकेश सिंह, राम प्रवेश सिंह, अमर बाबू, प्रेमभूषण, सुधांशु राज, सुनील गुप्ता, अन्नू सिंह, राजीव रंजन, डॉ राजीव कुमार, मीनू कुमारी, सविता राज, विजय पांडे, सुगंध कुमार, मनोज वत्स, अखिलेश चंद्र राय, गणेश प्रसाद सिंह, संजीव साहु, साकेत शुभम, सतीश साथी आदि की गरिमामई उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.