ऐपल आईफोन ज़्यादा लोगों को पसंद होता है. लेकिन हर कोई इसे महंगी कीमत की वजह से नहीं खरीद पाता है. कुछ लोग आईफोन के ऐसे फैन होते हैं कि वह लगातार इस इंतज़ार में रहते हैं कि कोई ऑफर मिल जाए तो आईफोन को सस्ती कीमत पर घर लाया जा सके. अगर आप भी आईफोन को पसंद करते हैं और सस्ते दाम पर घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐपल आईफोन 12 मिनी काफी कम दाम पर घर लाया जा सकता है
Apple iPhone 12 मिनी को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट पर 41,150 रुपये की छूट के बाद 9,849 रुपये में उपलब्ध है.
Apple iPhone 12 मिनी की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 8,901 रुपये की छूट के बाद 50,999 रुपये है. इसके अलावा, खरीदार बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड EMI पर 2000 रुपये की छूट पा सकते हैं. छूट के बाद आईफोन 12 मिनी की कीमत घटकर 48,999 रुपये कर दी गई है.

खास बात ये है कि आईफोन 12 मिनी पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी पाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले आपको 39,150 रुपये तक की छूट दे रहा है. हालांकि, छूट आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और स्थिति के साथ-साथ आपके क्षेत्र में एक्सचेंज की उपलब्धता पर निर्भर करती है.
एक्सचेंज बोनस के बाद Apple iPhone 12 मिनी की कीमत कम होकर 9,849 रुपये हो जाती है. इसका मतलब है कि सभी बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ आप Apple iPhone 12 मिनी को फ्लिपकार्ट से 41,150 रुपये की छूट के बाद 9,849 रुपये में खरीद सकते हैं.
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ऐपल iPhone 12 Mini Apple में 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. कैमरे के तौर पर इसमें दो 12-मेगापिक्सल कैमरें, जिससे वाइड एंगल फोटो ली जा सकती है. ऐपल का ये फोन पावरफुल A14 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है. iPhone 12 मिनी 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है.




Leave a Reply