Breaking News

किसानों के लिए खुशखबरी! अब फल, फूल और सब्जी नहीं होगी खराब, जानें क्या है नया तरीका

पूर्णिया: पूर्णिया के किसानों के लिए अच्छी ख़बर है. अब किसानों के फल, सब्जी और फूलों की खेती बर्बाद नहीं होगी. दरअसल, इसके लिए विभाग ने पहल कर किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करवाया है. जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है. वही जानकारी देते हुए आरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी के अधिकारी मनीष कुमार कहते हैं कि पूर्णिया जिला के रानीपतरा में कोल्ड स्टोरेज की शुरुआत की गई है. वही, यह बिजली से नहीं बल्कि सौर ऊर्जा के पैनल से काम करेगा, जो 24 घंटे सेवा में रहेगा. उन्होंने आगे बताया कि यह कोल्ड स्टोरेज की कैपेसिटी कि 5 मीट्रिक टन है. वहीं इसमें फूल, सब्जी, फल किसान आसानी से रख सकते हैं.

किसानों को होगा यह फायदा
मनीष कुमार कहते हैं कि आए दिन किसानों को अपने सब्जी तोड़ने के बाद जब बाजारों में उचित मूल्य नहीं मिल पाता था. तो ऐसी स्थिति में सब्जी को औने-पौने दाम पर बेच दिया करते थे. जब अपने घर वापस लेकर आते थे, तो उनकी सब्जी खराब हो जाती थी. इस बात को ध्यान में रखते हुए अरण्यम एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी जीविका के तहत कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध कराया गया. कोल्ड स्टोरेज में फिलहाल, अभी पूर्णिया के 100 जीविका दीदी जो खेती बाड़ी करती हैं, वह फल, फूल, सब्जियां इसमें रख सकती हैं. इनके अलावा भी उन्होंने कहा कि अगर वैसे बड़े स्तर के किसान अपने फल सब्जियों को इसमें रखना चाहेंगे तो यह जब भी खाली होगा, तो आसानी से संपर्क कर रख सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.