Breaking News

मुजफ्फरपुर : A.S.G नेत्रालय द्वारा विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानें…

A.S.G नेत्र चिकित्सालय मुजफ्फरपुर द्वारा विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सनशाइन प्रेप/उच्च विद्यालय शेरपुर, मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय मुफ्त नेत्र जाँच शिविर के आयोजन किया गया। साथ ही नेत्र जागरूकता अभियान हेतु प्रभात फेरी एवम छोटे छोटे बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई गयी । जिसमे विद्या सागर प्रेप. स्कूल के बच्चों ने भाग लिया एवम बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सक डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ अभिनव कुमार, एवम डॉ शम्स ताबरेज ने आँखों की सुरक्षा एवं देख रेखा पर अपने विचार व्यक्त किए जिसमे लोगों को अपने आँखों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की A.S.G नेत्रालय हमेशा से लोगों में आँखों के प्रति जागरूकता करती आ रही है। और आगे भी करती रहेगी। मौके पर संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.