मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को भी डेंगू के 18 नए नए मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। बता दे कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी डेंगू के मरीज मिल रहे है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी है फॉगिंग
950 रुपया है डेंगू टेस्ट का चार्ज
जिले में दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। दोनों बाहर से ही मुजफ्फरपुर आए थे। जिले के मुशहरी प्रखंड में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा जगह जगह फॉगिंग भी करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। डेंगू की जांच के लिए स्टैंडर्ड दर 950 रुपया रखा गया है।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने दी जानकारी
क्या बोले सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। जांच बढ़ा दिया गया है। जो भी फीवर का मामला अस्पताल में आ रहा है, उनको इंस्ट्रक्शन दिया जा रहा है कि उनका रैपिड जांच करना है। अगर रैपिड जांच पॉजिटिव आता है तो उनको भर्ती कर लेना है। हरेक जगह दवा का उपाय कर दिया गया है। सभी प्रखंड के अस्पतालों और जिला अस्पताल में सभी दवाई उपलब्ध है।
शहरी क्षेत्र में फॉगिंग करता कर्मी
जगह-जगह करवाया जा रहा है फॉगिंग
सभी पीएचसी में डेंगू के लिए बेड डेडिकेट करवा दिया गया है। साथ भी मच्छरदानी भी उपलब्ध करवाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से बीमार पर रहे है, वैसे ही लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे है। जिनको सिर्फ बुखार लग रहा है, वैसे लोग घर पर ही उपचार करवा रहे है। जगह-जगह फॉगिंग भी करवाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी मामला सामने आ रहा है। जिसमे सबसे ज्यादा मुशहरी प्रखंड से मामला सामने आया है। हम लोग पूरी तरह से अलर्ट है।






Leave a Reply