Breaking News

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में हुआ बखेड़ा – जीएम सुनील कुमार सिंह पर फेंकी स्याही, उपद्र’वियों के खिलाफ का’र्रवाई की मांग

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एसोसिएशन पर बाहर के खिलाड़ियों को तरहीज देने को लेकर अनबन चल रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में खिलाड़ियों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया साथ ही उत्पातियों ने बिहार के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शुमार किये जाने वाले सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया और जमकर नारेबाजी की। खिलाड़ियों का आरोप है कि बाहर के खिलाड़ियों को एसोसिएशन मौका देता है। बिहार के खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं, फिर भी उन्हें अवसर मुहैया नहीं कराई जा रही। स्याही फेंकने वाला पूर्व खिलाड़ी अमित यादव है। अमित यादव ने कहा क्रिकेट के सभी भ्रष्टाचारियों के मुंह पर कालिख पोतूंगा।

रहवर आबदीन (पटना जिला क्रिकेट संघ संचालक मंडल के सदस्य)

पूर्व क्रिकेटर और पटना जिला क्रिकेट संघ के संचालक मंडल के सदस्य रहबर आबदीन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. रहबर आबदीन ने कहा है कि अगर किसी को बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के काम पर आपत्ति है तो वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने को स्वतंत्र है. लेकिन डॉ सुनील कुमार सिंह जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी और खेल प्रशासक के साथ बदसलूकी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. रहबर आबदीन ने बीसीए से मांग की है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

बता दें कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के ऑफिस में हुई घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि अमित यादव नाम के एक युवक के नेतृत्व में कई लड़के बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में घुस रहे हैं. उन लोगों ने पहले नारेबाजी की और फिर ऑफिस में बैठे क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया. उत्पातियों द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में तोड़फोड़ की भी बात सामने आ रही है. सुनील कुमार सिंह फिलहाल बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के जीएम हैं.

विज्ञापन

डॉ सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने माने क्रिकेटर रहे हैं. उन्हें खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के हाथों सम्मान प्राप्त हो चुका है. खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद सुनील कुमार सिंह पिछले 20 सालों से लगातार पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम ईशान-किशन और कई बड़े खिलाड़ी इनके द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं.

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में हुए उत्पात का नेतृत्व अमित यादव नाम का युवक कर रहा था. वह खुद को राजद कार्यकर्ता और मीसा भारती का फॉलोअर बताता है. बीसीए के पदाधिकारियों ने बताया कि अमित यादव एसोसियेशन पर कब्जा करना चाहता है. इसी कारण आज प्रतिष्ठित क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.