Breaking News

मुजफ्फरपुर में बिरयानी एंड कबाब महल का हुआ भव्य उद्घाटन, इसका स्वाद बना देगा दीवाना!

मुजफ्फरपुर में बिरयानी एंड कबाब महल का हुआ भव्य उद्घाटन। शहर के मिठनपुरा क्लब रोड स्थित वर्मा काम्प्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर पीटर इंग्लैंड के सामने आज शुक्रवार को बिरयानी एंड कबाब महल का उद्घाटन  दरभंगा सिविल कोर्ट के जज सुनील कुमार मुंसिफ एवं दरभंगा एसडीपीओ डीएसपी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यहां बेहतर स्वाद के साथ साथ ग्राहकों के स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बड़ी सावधानी से और स्वच्छता के साथ बिरयानी तैयार की जाती है। बिरयानी महल का स्वाद चखने के बाद आप दूसरे सभी बिरयानी का स्वाद भूल जाएंगे।

शहर में बहुत सारे बिरयानी के रेस्टुरेंट खुल गए हैं लेकिन बिरयानी का असली मज़ा बिरयानी एंड कबाब महल में ही मिलता है।

बिरयानी एंड कबाब महल के मालिक शाकिब खान, अजहर खान एवं इरशाद खान ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि एक बार अवश्य पधारें आपके अपने बिरयानी एंड कबाब महल में जहां आपको एक बेहतर जायका चखने मिलेगा। साथ ही आपको किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।  

आज उद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिरयानी महल के व्यंजनों का लुत्फ उठाया और स्वाद की जमकर तारीफ की।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.