Breaking NewsCRIMEHARYANA

BreakingNews: पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को मा’री गो’ली, एक की मौ’त, दोनों पुत्रबधुएं भी गं’भीर, पीजीआइ रेफर…

कैथल, हरियाणा। यहां पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर नेे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने दो बेटों को गोली मार दी। इस दौरान एक बेटे की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि दूसरा गं’भीर रूप से घा’यल हो गया। घट’ना देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद इंस्पेक्टर सतवीर मौके से फरार हो गया। गं’भीर रूप से घा’यल दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इस दौरान बीचबचाव के लिए आई दोनों पुत्रबधुएं भी गंभीर रूप से घा’यल हो गईं। उन्हें भी पीजीआइ रेफर किया गया है। मृ’त बेटे के श’व को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गत देर रात लगभग 12 बजे इंस्पेक्टर का किसी बात को लेकर बेटों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल दी और फा’यरिंग शुरू कर दी। फाय’रिंग में एक बेटे की मौके पर ही मौ’त हो गई। इसी दौरान दोनों पुत्र बधुएं भी पहुंच गई। वह बीचबचाव करने लगी। बीचबचाव के दौरान वह छत से कूद गई, जिससे वह भी गं’भीर रूप से घायल हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आ’रोपित इंस्पेक्टर मौके सेे फरार हो गया। वहीं, एक पुत्र व दोनों पुत्रवधुओं को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आ’रोपित पुलिस क्वाटर में रहता था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गो’ली मा’री। थाना सिविल लाइन के प्रह्लाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि घायलोंं के बयान लेने के लिए वह रोहतक पीजीआइ जा रहे हैं। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इंस्पेक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मा’मला माना जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.