मुजफ्फरपुर : भाजपा के देश्व्यापी अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से आरंभ हुए विभिन्न स्तरों पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा कार्य का जिला भाजपा ने जिला मुख्यालय सहित अपने संगठनात्मक मंडलों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन खादी उत्पाद की खरीदी एवं इससे जुड़े कामगारों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस क्रम में जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री के नेतृत्व में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय खादी भंडार चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण उपरांत वहां कार्यरत खादी से जुड़े कामगारों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र एवं खादी उत्पाद की खरीदी भी की।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश भर में पार्टी कार्यकर्ता आज खादी उत्पादों को खरीद रहे हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि खादी का अधिक से अधिक उपयोग ग्राम स्वराज को मजबूत करेगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। कहा कि पीएम मोदी का खादी को लेकर दिए गए विचार ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन एंड खादी फॉर ट्रांसफॉरमेशन’ एक जनआंदोलन बन गया है।
देशवासियों के बीच खादी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अब खादी की वस्तुएं केवल राष्ट्रीय त्योहारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नियमित प्रयोग में भी लाई जा रही है। पीएम मोदी द्वारा खादी के प्रयोग बढ़ाने के अपील का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। खादी आज के समय में युवाओं बीच भी काफी लोकप्रिय है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा, मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा,bमंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, श्री कुमार सिंह सहित कोमल सिंह, गुड़िया मेहता, सपना कुमारी, मीरा कुमुद, संजुला सिन्हा प्रवक्ता, रीना कुमारी, पल्लवी दत्ता, विश्वजीत सिंह, चंदेश्वर पासवान आदि मौजूद रहे।









Leave a Reply