गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेरवा नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोकर जब उसकी तलाशी ली तो पिक अप में लदे केला के अंदर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद किया गया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के डोली सकरा गांव निवासी मो समीम के बेटा मो ईरफान और सकरा फरीदपुर गांव निवासी संतोष कुमार के बेटा सतीश कुमार के रूप में की गई।
पुलिस नेवाहन जांच के दौरान एक पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो केले के अंदर छुपा कर रखे गए 1894 पीस विदेशी शराब के टेट्रा पैक बरामद किया गया। बरामद शराब के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
दो तस्कर गिरफ्तार
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। वाहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत केला के अंदर छिपाकर तस्करी के लिए यूपी से गोपालगंज ला रहे शराब को बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसपर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है





Leave a Reply