BIHARBreaking NewsPATNASTATE

किसानों का द’र्द: पटना समेत बिहार के कई जिलों में हुई भी’षण बारिश, गेहूं की फसल को भारी नु’कसान…

राजधानी पटना समेत कई इलाकों में रविवार की देर रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश का अ’लर्ट जारी किया है। अधिकतर जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालांकि किन इलाकों में ओलावृष्टि होगी सटीक अनुमान रडार पर मिल रहे तात्कालिक संकेतों के आधार पर किया जाएगा।

वर्तमान परिस्थितियों में मौसम विज्ञान केंद्र ने एक सामान्य अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हवा की अधिकतम रफ्तार 40 से 60 डिग्री तक भी रहने के आसार हैं। मौसमविदों ने बताया कि पुरवा हवा के प्रभाव से राज्य के अधिकतर हिस्सों में वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है । पिछले दिनों तापमान में अधिकता होने की वजह से विशेष तरह के बादल बन रहे हैं। इधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भी बारिश के आसार  बढ़े हैं।

गेहूं की फसल को भारी नुक’सान
तेज आंधी पानी की वजह से राज्य में गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम के लगातार ऐसे तेवर से किसानों में निराशा देखी जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव 25 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में फिर से दिख सकता है। हालांकि यह पूरी तरह हवा के रुख पर निर्भर करेगा। अगले एक-दो दिनों में इस बाबत मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ताजा अपडेट जारी किए जाएंगे।

रविवार को सीवान, गोपालगंज, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, नालंदा , सारण , रोहतास, बक्सर, भभुआ नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिलों में आंधी पानी और बारिश की स्थिति रही। कुछ जगह पर ओला गिरने की भी सूचना है। कई जिलों में हवा की अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया।

गया में अधिकतम पारा 40 पर पहुंचा
राज्य के अधिकतर हिस्सों में जहां आंधी पानी की स्थिति बनी हुई है, वही गया में गर्मी का कहर देखने को मिला। रविवार को गया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया, हालांकि नमी की मात्रा अधिक नहीं रहने से बारिश की स्थिति नहीं बनी। पटना का अधिकतम तापमान रविवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज तड़क के साथ बारिश के भी आसार हैं। अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है गया में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। भागलपुर और पूर्णिया में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.