Breaking News

पवन सिंह और खेसारी लाल भिड़ने को तैयार, नवरात्र में षष्ठी पर हर-हर गंगे के ‘त्रिशूल’ से होगा ‘संघर्ष’ का सामना

पटना। भोजपुरी के सुपरस्टार्स पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बीच अभी विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है।

दरअसल, इस दुर्गा पूजा में दोनों एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह और खेसारी लाल एक साथ अपनी फिल्में रिलीज करने वाले हैं। दोनों की आने वाली भोजपुरी फिल्म एक ही दिन बिहार और झारखंड के थिएटर में रिलीज होने वाली है। 

फिल्म का पोस्टर जारी

दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। पवन सिंह की फिल्म ‘हर हर गंगे’ नवरात्रि पर धमाल मचाने वाली है। काफी समय से पवन सिंह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

उनके फैंस को भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था। यह फिल्म बिहार और झारखंड के थिएटर में 20 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार

वहीं, खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म ‘सघर्ष 2’ के साथ इस दशहरा पर धूम मचाने वाले हैं। यह फिल्म भी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें खेसारी के साथ साउथ के फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय पांडे भी दिखेंगे। खेसारी के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

यहां तक कि खेसारी के फैंस सोशल मीडिया पर लगभग हर रोज इस मूवी का पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पवन सिंह के फैंस भी पीछे नहीं हैं।

वह भी अपने सुपरस्टार की फिल्म का पोस्टर जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा के अलावा कई अन्य बड़े कलाकार नजर आएंगे।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.