Breaking News

नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय अपने मंत्री संजय झा को छोड़ने

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने मंत्रियों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ दिन पहले भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पर वे प्यार बरसा रहे थे और उन्हें गले लगा रहे थे तो अब मुख्यमंत्री अपने करीबी एक मंत्री को गाड़ी में बैठा कर कार्यालय छोड़ने पहुंच रहे हैं. 

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंचने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और तत्काल कार्यालय को खाली कराया जाने लगा, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय के बाहर आए और अपनी गाड़ी से जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा को उतारने के बाद वो वहां से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

जल संसाधन मंत्री संजय झा को आज जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होना था. जनता उनका इंतजार कर रही थी. इस कारण मुख्यमंत्री खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर उन्हें जेडीयू कार्यालय छोड़ने के लिए आए. हालांकि इस दौरान पूरे जनता दल यू कार्यालय के बाहर और अंदर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.