बिहार के जहानाबाद के एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव पर निलंबन की गाज कभी भी गि’र सकती है। शिक्षा मंत्री के स्टॉफ द्वारा दिए गए मछली पार्टी में लॉक डाउन की ध’ज्जियां उड़ाने वालों में वह भी शामिल थे। मखदुमपुर थाना में इस बाबत माम’ला दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनके खि’लाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मामले में कहा कि अनुशासनात्मक का’ररवाई होगी।
सूत्रों के मुताबिक प्रभात भूषण श्रीवास्तव पर लगे आरोपों पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी है। प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ का’र्रवाई की अनुशंसा की गई है। बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया जाएगा। हालांकि निलंबन की कार्रवाई गृह विभाग के स्तर से होनी है। माना जा रहा है कि सोमवार को नि’लंबन का आदेश जारी हो सकता है।
लॉक डाउन के बावजूद शिक्षा मंत्री के स्टॉफ ने पार्टी दी थी। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासिनक अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए थे। इस दौरान लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की ध’ज्जियां उड़ाई गईं। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में ह’ड़कंप मच गया। मखदुमपुर थाना में इसको लेकर 8 नामजद जबकि 25 से 30 अज्ञात के खि’लाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Input: Hindustan



Leave a Reply