Breaking News

सीएम नीतीश से सुबह-सुबह मिलने पहुंचे लालू यादव, क्या बिहार में होने वाला है नया खेला!

पटना: लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात से बिहार में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं. सुबह-सुबह लालू यादव अचानक सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री से उन्होंने मुलाकात की. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

सूत्रों के अनुसार नीतीश और लालू के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा है. वहीं इंडिया गठबंधन के संयोजक को लेकर भी असमंजस की स्थिति है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की मुलाकात में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.